गांधी जी तीन बन्दर हमारे प्रेरणास्रोत – शेषचरण
महापल्ली, रायगढ़ :- हेम सुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली के शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबंध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व विद्यालय में संचालित नेशनल कैडेट कोर 28 सीजी बटालियन रायगढ़ इकाई ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म जयंती को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाते हुए ग्राम महापल्ली के प्रमुख चौक, पंचायत भवन के आसपास साफ-सफाई कर व स्वच्छता रैली निकाल कर ग्राम के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही विद्यालय परिसर की साफ सफाई किया गया ।स्वच्छता रैली साफ-सफाई पश्चात ,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व एनसीसी के कैडेटों द्वारा विद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों के रूप में ग्राम से टीकाराम प्रधान पूर्व जनपद सदस्य ,शेष चरण गुप्त वरिष्ठ पत्रकार ,भीष्म देव भोय शिक्षाविद, बीआर साहू शिक्षक, प्रभात मिंज इन अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वयंसेवकों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के संचालनकर्ता कार्यक्रम अधिकारी रवि कंवर द्वारा महात्मा गांधी जी के जीवन के बारे में बताते हुए स्वयंसेवकों को संबोधित किया ।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में भीष्मदेव भोय और बोधराम साहू द्वारा छात्र छात्राओं को गांधी जी के बताए मार्गों पर सत्य और अहिंसा को अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया गया और उनके जीवनी के बारे में बताया गया उसी प्रकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शेष चरण गुप्त जी द्वारा बताया गया कि आज गांधी जी की जन्म दिवस के साथ साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्म हुआ था और उन्होंने एक नारा दिया था जय जवान जय किसान इन बातों को छात्र छात्राओं को बताया गया वही गांधी जी के तीन बंदरो से प्रेरणा लेने व सत्य और अहिंसा के मार्ग अपनाने की बात कही।

टीकाराम प्रधान जी द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा जीवन में सफलता पाने हेतु निरंतर प्रयास जरूरी है और सभी स्वयंसेवकों को इस कार्यक्रम हेतु बधाई दिए कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के व एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण गीत बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें जिसमें रुपाली सा, पुष्पांजलि साहू ,हर्षित साहू, वनिता प्रधान, भानु पटेल ,छाया निषाद ने भाग लिया । साथ ही इस जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता ,रंगोली प्रतियोगिता भी सम्मिलित थे अतिथियों द्वारा सभी प्रतियोगिताओं में बनाए गए रंगोली और चित्रकला का अवलोकन करते हुए प्रशंसा किए इन प्रतियोगिताओं में सुमंत मिर्धा, ज्ञानी सभ्य भोय ,नेहा भोय सील मिरी वनिता राठिया, सपना राठिया, तुलसी सिदार ,सपना चौहान संध्या यादव, ज्योतिषी सिदार पुष्पांजलि साहू ,रुचि यादव लक्ष्मीनारायण ,कस्तूरी मेहर ,रिया मेहरा ,कल्याणी लक्ष्मी नारायण, अनीता यादव ने भाग लिया कार्यक्रम के अंत में एनसीसी अधिकारी विजय चौहान द्वारा सभी अतिथियों का इस कार्यक्रम में सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के सहायक कार्यक्रम अधिकारी हेमंत लहरें ,अजीत सिदार पूर्व एनसीसी छात्र देवाचन उरांव का भी धन्यवाद ज्ञापित किया ।

