पुसौर. ये रद्दा ला बनवा दे ओ माई मोर… जैसे रोड बनवाने की करूणा भरी मांग मॉ भगवती के समक्ष जिले में चल रही है इसमें पुसौर भला कैसे अछुता हो सकता है इसी तरह करूणा भरी मांग पुसौर स्थित पेट््रोल पंप के बगल से गई रायगढ रोड व बस स्टैट पुसौर से बोरोडिपा के लिये भी हो रही है। इस रोड से जो भी गुजर रहा है उसके मुंह से यह निकल रहा है ”धन्यवाद भुपेश सरकार, धन्यवाद रोड निर्माण ऐजेन्सी, धन्यवाद राजस्व विभाग और उनको भी धन्यवाद जो सुखे में भी रोड में पानी छोड कर रोड को कीचड करते हुये रोड को दुर्गम बनाये रखे हैं। जनता की बहुत बडी मांग नहीं है, सडक, सुरक्षा, षिक्षा व स्वास्थ्य उसके मुलभूत अधिकार है और इस अधिकार से जनता यदि वंचित है तो इससे जुडे अमलो के कार्यशैली पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है । केवल यह ही नहीं बल्कि कोडातराई तक का रोड भी खराब स्थिति में है। निर्माण ऐजेन्सी जमीन का विवाद है कहकर काम करना छोड देता है, राजस्व विभाग न्यायालय में केष लंबित है कहकर इसमें हाथ नहीं लगाता ऐसे स्थिति में जनता जाये तो जाये कहां? यहां वो लोग कहां है जो जनता को मुलभुत आवष्यकता पूर्ति करने का हवाला देकर वोट बटोर कर ले जाते हैं इनकी क्या जबाबदेही है इस तथ्य पर जनता का ध्यानाकर्शण हुआ या नहीं यह तो पता नहीं, यदि हुआ सघन आवागमन के बीच आडे आ रहे उबड खाबड रास्तेभी है तो मुखर होकर सामने कोई बोल नहीं रहा और नहीं कोई आवेदन प्रस्तुत किया है। सूत्रों के मुताविक मुख्यमंत्री के समक्ष उक्त रोड निर्माण के लियेे आवेदन प्रस्तुत किये जाने का खबर प्रकाष में आया है जिसे अमल में नहीं लाया गया है जबकि अन्य आवेदन पर अमल हो चुके हैं इसका आशय यह हुआ कि यह भी अब फिर से ठंडे बस्ते में चला गया है।


