रायगढ़ । शहर में आज उस वक्त मची अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब एक नीम का बड़ा पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में एक कार आई है। कार पर पेड़ का बड़ा हिस्सा गिरने से कार को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ कार में कोई सवार नहीं था ना ही आस- पास कोई था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
यह घटना आज दोपहर 1 बजे शहर के मध्य गांधी गंज घटी। गांधी गंज में रोड़ किनारे स्थित एक नीम का बड़ा सा पेड़ जड़ से उखाड़ कर धराशायी हो गया। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय बिजली लाइन भी चालू थी जो पेड़ की चपेट में आने से तार टुट कर सड़क पर गिर गये। लेकिन असपास आवाजाही न होने से कोई बड़ी घटना होने से बच गयी। बताया जाता हैं की कई वर्षो पुराना एक नीम का पेड़ जोगी राम बोंदिया के घर के पास था जो आज अचानक गिर गया जिसकी चपेट में वहीं खड़ी मानस बोंदिया की कार आ गई। घटना के बाद आस पास के लोगों ने बिजली विभाग को सूचित किया जिसके बाद बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर लाइन बंद की तब लोगों ने राहत की सांस ली पेड़ की चपेट में आने से कार की बाड़ी कई जगह से क्षति ग्रस्त हो गयी हैं।

