रायगढ़. शहर का प्रमुख धर्मिक आस्था का केंद्र श्री पंचमुखी हनुमान साईं दरबार एवम सिद्ध पिपलाक्ष्य महादेव मंदिर, कारगिल चौक में आगामी दिनांक 5 अक्टूबर दशहरे के दिन बुधवार को श्री साईं बाबा जी के 104 वे निर्वाण दिवस पर सिमोहलांघन पर्व का आयोजन किया गया है। इस विषय पर श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति के प्रमुख सेवक कृष्ण कुमार केशरवानी ने बताया कि श्री साईं बाबा जी ने 15 अक्टूबर 1918 को दशहरे के दिन अपने नश्वर शरीर का त्याग कर अनंत ब्रम्हांड में विलीन हो गए थे। उन्ही की याद में उनके अनुयायी पूरे विश्व में इस शरीर त्याग की घटना को सिमोहलांघन पर्व के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में रायगढ़ शहर के पंचमुखी हनुमान साईं दरबार में भी यह पर्व मनाया जा रहा है जिसमें प्रातः काल में मन्दिर के पट खोल दिया जायेगा एवं रात्रि सेज आरती के पश्चात ही बंद किया जायेगा। दोपहर 12 बजे से आम श्रद्धालुओं हेतु पूड़ी सब्जी का प्रसाद मन्दिर परिसर मे वितरित किया जायेगा। साथ ही साईं बाबा जी को नये वस्त्रों से सुशोभित कर प्रातः 8 महाआरती की जावेगी। श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति के समस्त सदस्यों ने रायगढ़ शहर के श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन किया है कि वे सपरिवार मंदिर पहुंच कर बाबा जी का आशिर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागी बने।
दशहरे के दोपहर में नीलकंठ पक्षी का भी आगमन मन्दिर में होता है अतः आप सभी परिवार सहित इनके दर्शन कर पुण्य प्राप्त करें। दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन कर जो भी कामना करते हैं वो अवश्य पूर्ण हो जाता है।

