अमृतवाणी समिति द्वारा इस वर्ष नवरात्रि में बंजारी मंदिर में चुनरी यात्रा निकाली गई, गुरुवार को शाम 5 बजे पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोलक मंजीरा के साथ अमृतवाणी पाठ और मधुर भजनो के साथ चुनरी चढाई गई और सभी की खुशहाली की कामना की गयी, कविता सोनी और मंजू सोनी ने बहुत मधुर भजन गाये और भक्तिमय माहौल में चार चांद लगा दिए।
भक्तिरस में डूबी महिलाओं ने साथ में भजन गाया, गरबा किया, चुनरी यात्रा में सभी ने बढ़चढ़ कर सहभागिता दिखाई,सभी महिलाओं ने अपने अपने घरों से लाई हुई पूजा की थाली से देवी मां की और चुनरी की आरती की, समिति के द्वारा यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद के साथ साथ नाश्ता और चाय का वितरण किया गया।
संपूर्ण आयोजन में समिति के कार्यकारिणी सदस्यों का प्रमुख रूप से सहयोग रहा
*समिति प्रमुख* लक्ष्मी ,अग्रवाल, अर्चना अग्र ,ममता, भावना संजू, ऊषा रिना ,निशा, आरती, आशा, सुनीता, ज्योति, संतोष, तारा, खुशबू, ऊषा, सुनीता, अनिता, ललिता और बेबी मधु सहित समस्त सदस्य।


