जशपुर। लात घुसो से जमकर मारपीट की. 2 लोगो की बेदम पिटाई से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई।
मामला कुनकुरी का है । मृतक अरुण चौहान उम्र 40 के बेटे ने बताया कि उसके पिता शराब के नशे में थे और नशे की हालत में ही वह बाजार डांड आया और वैसे ही बगैर किसी का नाम लिए गाली गुप्तार करने लगा तभी कुनकुरी के ही 2 युवक आए और उसे लात घुसो से इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया ।उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया ।उसकी हालत सीरियस थी इसलिए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।
कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा थोड़ी देर पहले मामले की जानकारी दी गई है ।जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है ।

