रायगढ़. जिले में मंगलवार को 225 कोविड संक्रमित मिले, इसके साथ ही कोरोना का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया। वहीं जांजगीर जिले के एक संक्रमित समेत चार लोगों की मौत भी हुई है। अक्टूबर में कोविड का जिले पर कहर बरपा है। कुल मौतें भी 104 हो चुकी हैं। माैत का आंकड़ा काम करने काे लेकर अफसर माथा पच्ची करने में जुटे हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग बीमार और गंभीर लक्षण वालाें पर विशेष नजर रखे हुए। इसके बाद भी माैत का आंकड़ा कम नहीं हाे रहा है। साेमवार देर रात मेकाहारा के आइसाेलेशन वार्ड में भर्ती 45 वर्ष के एक व्यक्ति की माैत हाे गई। जिसे गंभीर हालत में घरघाेड़ा से रेफर किया गया था। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और पूंजीपथरा की एक फैक्ट्री में काम करता था। एमसीएच (काेविड डेडीकेटेड हास्पिटल) में साेमवार रात चांपा के रहने वाले 60 वर्षीय, बरमकेला की 52 वर्षीय महिला, सारंगढ़ की 43 वर्षीय महिला की इलाज के दाैरान माैत हाे गई। डाक्टराे के मुताबिक तीनाें काे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें पहले से काेई बीमारी के लक्षण नहीं थे, काेराेना रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद ऑक्सीजन लेवल कम हाेता चला गया। सीएमएचओ डा. एसएन केशरी ने बताया कि मंगलवार काे 225 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें से आरटीपीसीआर से 102, ट्रूनेट 40 तथा एंटीजन से 83 संक्रमित पाए गए। मंगलवार काे रिपाेर्ट आने के बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 10021 पर जा पहुंची है।

