रायगढ़. जूटमिल चाैकी क्षेत्र के छातामुड़ा में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में माैत हाे गई। सूचना पर पहुंची पुलिस काे परिजन ने सर्पदंश से माैत हाेना बताया है। घटना संदिग्ध समझ कर पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा है। साेमवार काे छातामुड़ा निवासी विद्यासागर पटेल (45) का शव घर के बाहर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। शव देख कर लाेगाें में हड़कंप मच गया। एकाएक युवक की माैत हाे जाने पर माेहल्ले में तरह तरह की अटकलें लगनी शुरू हाे गई। युवक की संदिग्ध माैत हाेने की जानकारी मिलने पर जूटमिल पुलिस माैके पर जा पहुंची। छानबीन के दाैरान पुलिस काे परिजन ने बताया कि विद्याधर घर के बार जमा लकड़ी हटा रहा था। इसी बीच उसे जहरीले सर्प ने डस लिया । हालत बिगड़ती और उसे अस्पताल ले जाया जाता,इससे पहले ही उसकी माैत हाे गई। घटना संदिग्ध समझ कर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा है। चाैकी प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि युवक की संदिग्ध हालात में माैत हुई है।

