रायगढ़। पूर्वांचल के सुसंस्कृत ग्राम महापल्ली में ग्राम गुड़ी हनुमान मंदिर परिसर में सोल्लास शरद पूर्णिमा मनाई गई । इस अवसर पर कीर्तन मंडली महापल्ली के सदस्यों ने भजन कीर्तन किया । आजाद क्लब के सदस्यों ने महाप्रसाद के रूप में खीर बनाया था जिसे शरद पूर्णिमा के रोशनी में खुले आसमान के नीचे रखा गया था ।ऐसी मान्यता है की शरद पूर्णिमा पर आसमान से अमृत वर्षा होती है। मंदिर के पुजारी चंद्रकांत दास बैरागी ने सुबह गांव में अमृतमयी खीर का वितरण किया गया।

ग्रामीण इसे बहुत ही आस्था व प्रेम के साथ प्रसाद ग्रहण किये। शरद पूर्णिमा खीर निर्माण में सरपंच अनंतराम चौहान ,जनपद सदस्य अशोक निषाद , कैलाश भोय, ब्रजेश गुप्ता पंच, छवि गुप्ता , पूर्व वनपाल हरिअर्जुन यादव ,रमेश गुप्ता ,उप सरपंच मंजुलता साहू ,प्रमोद गुप्ता ,पूर्व जनपद सदस्य टीकाराम प्रधान व पत्रकार शेषचरण गुप्त का विशिष्ट योगदान रहा है।

