कोच्चि. जांच में सामने आया कि महिला की आर्थिक हालत सुधारने के लिए उसका अपहरण किया गया और पठानमथिट्टा ले जाकर उसकी हत्या कर दी। महिला के अपहरण करने के मामले में एर्नाकुलम के शफी नाम के एक व्यक्ति का नाम सामने आया। उसने पूरे मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया।
कोच्चि से गायब हुई लॉटरी टिकट विक्रेता महिला के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मानव बलि के लिए महिला की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोच्चि सिटी सीपी सीएच नागराजू ने बताया कि 26 सितंबर को महिला की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि उसे धोखा देकर अपहरण किया गया और पठानमथिट्टा ले जाया गया। महिला के अपहरण करने के मामले में एर्नाकुलम के शफी नाम के एक व्यक्ति का नाम सामने आया। उसने महिला को आर्थिक मदद करने का वादा किया और पठानमथिट्टा ले गया। यहां महिला को उसने एक तांत्रिक के सामने मानव बलि के रूप में पेश किया। सीएच नागराजू ने बताया कि पठानमथिट्टा में उसकी बलि दी गई। मानव बलि की रस्म तीन लोगों ने मिलकर निभाई। वीभत्स तरीके से महिला की हत्या कर शरीर के 56 टुकड़े किए। तांत्रिक ने महिला के टूकड़ों को अपने घर के पिछवाड़े दबा दिया। महिला के प्राइवेट पार्ट पर चोटें के निशान मिले हैं।
शव को पुलिस ने किया बरामद
उन्होंने कहा कि घर के पिछवाड़े दबे शरीर के अंगों को बरामद कर लिया गया है। इस दौरान पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसका मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी है। उसने भगवल सिंह और लैला दंपती को रुपयों का लालच देकर अपने साथ मिला लिया और उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए ‘मानव बलि’ देने का झांसा दिया।
पहले भी इस तरह की घटना को दे चुका अंजाम
पकड़े गए आरोपी ने जून 2022 में एक घटना को अंजाम दिया। उसने एक 49 वर्षीय महिला, जो लॉटरी टिकट विक्रेता थी, को भी इसी तरह ठगा। आर्थिक मदद का झूठा वादा करके उसे अपने साथ ले गया और उसके भी टुकड़े-टुकडे कर दिए। हत्या करने के बाद घर में दफन कर दिया। कोच्चि के सीपी ने बताया कि शफी एक मानिसक रोगी है। 2020 में शफी ने एक 75 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया और उसके निजी अंगों पर चोटें पहुंचाई।

