खरसिया। 22वीं छत्तीसगढ़ राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बास्केटबॉल का आयोजन सरगुजा जिले में दिनांक 11 से 14 अक्टूबर तक किया जा रहा है। जिसमें खरसिया विकासखंड के सेंट जॉन इंग्लिश मीडियम स्कूल की बालिकाएं बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कोच चिंतामणि चक्रधारी के साथ वंशिका बंजारे एवं हेमा वारेन दोनों बिलासपुर के लिये रवाना हुए। वहीं दल प्रबंधक के साथ सरगुजा पहुंचे। ऐसे में विद्यालय के प्राचार्य फादर सुरेश टोप्पो, मैनेजर फादर पिटर बेक, व्ययाम शिक्षिका श्यामा पटेल एवं सभी शिक्षकों ने इन बालिका खिलाड़ियों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

