पत्थलगांव. पत्थलगांव में आज सर्व आदिवासी समाज इकाई द्वारा आरक्षण बहाली की मांग को लेकर तीनों मुख्य मार्ग जसपुर रोड रायगढ़ रोड अम्बिकापुर रोड पर रैली निकाली गई जिसमें हजारों आदिवासी भाइयों ने हाथों में तख्तियां लेकर 32 प्रतिशत आरक्षण बहाल करने के लिए भूपेश सरकार होश में आओ के साथ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया आदिवासी समाज के अध्यक्ष आनंद नाग ने उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 32 परसेंट आरक्षण को हटाकर 20% आरक्षण करने के आदेश पारित किए हैं जिसके लिए आदिवासी समाज ने अपने हक के लिए रैली निकाली है जिसमें भूपेश सरकार द्वारा 32 परसेंट आरक्षण को हटाकर 20 परसेंट किया गया है इन्हीं बातों को लेकर आदिवासी समाज ने अपनी रैली निकाली एवं अपनी आवाज को बुलंद किया।

इस रैली में सर्व आदिवासी समाज इकाई पत्थलगांव के उपाध्यक्ष यदुबाज, सुरेंद्र तिर्की, सचिव जोसेफ, कुजुर, घनश्याम सिदार पूर्व सरपंच जोगीराम लकडा चमर साय महादेवा घसिया राम है नारायण सिदार, बहादुर सिदार, सहित आदिवासी समाज के नेतराम पैकरा, कुरशो सिधार, बहादुर छत्तर नेहरू लकड़ा, लंबोदर नाग, रामेश्वर नाथ, जेरोम , जयप्रकाश तिर्की, भास्कर सिदार, गुलाब सिंह बाज, चतुर साक्षीदार कृष्णा सिदार, कृष्णा पैकरा, चंद्रकांता पैकरा, श्याम पैकरा,सुरेंद्र तिर्की, मेरी तिर्की, अपोलीना , भुनेश्वर सिदार, कैलाश सिदार जय सिंह, अमित, राजेश पैकरा, गुलाबी बाज सहित सैकड़ों आदिवासी महिला, पुरुष रैली में मौजूद रहे । थाने के नवनियुक्त एसडीओपी हरीश पाटिल , थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।

