डेल्ही वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों से की अपील
रायगढ़। निगम के शहर में स्वच्छता बनाए रखने सऔर प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने संबंधित अभियान से स्कूली छात्र-छात्राएं एवं टीचर्स भी जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को डेल्ही वर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने और स्वच्छ बनाने की अपील की।

सबसे पहले छात्र-छात्राएं एवं स्कूल के प्राचार्य शिक्षकगण ने निगम परिसर में अमित मिश्रा से मिलकर अपनी कार्यों और अभियान की जानकारी दी। इस दौरान कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने सभी छात्र छात्राओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाली हानि सहित सोर्स सेग्रीगेशन के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने दो डस्टबिन उपयोग करने सूखा और गीला कचरा को अलग-अलग स्वच्छता दीदियों को देने की बात कही। कमिश्नर श्री मिश्रा ने कहा कि रायगढ़ को स्वच्छ और प्लास्टिक कैरी बैग मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। इसमें स्कूल के छात्र छात्राएं का ज्यादा योगदान होगा। सोर्स सेग्रीगेशन को समझेंगे तभी अपने पेरेंट्स को सोर्स सेग्रीगेशन करने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और अपने घर की तरह गली मोहल्लों में भी स्वच्छता रखने की बात कहेंगे। इस दौरान कमिश्नर श्री मिश्रा ने सभी के घरों में दो डस्टबिन रखने हरा और नीला डस्टबिन के उपयोग और कौन-कौन से कचरा किस किस कलर के डस्टबिन में रखने हैं इसकी भी चर्चा की। इस दौरान सभी बच्चों ने सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने अपने घरों और आसपास को स्वच्छ रखने और हरा और नीला डस्टबिन गीला एवं सूखा कचरे के लिए उपयोग करने की बात कही और अपने घरों के आसपास अपने पेरेंट्स, अपने फ्रेंड से भी यह बातें कहने की हामी भरी। इसके बाद स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने महात्मा गांधी की मूर्ति स्मृति चिन्ह कमिश्नर श्री मिश्रा को भेंट की। कार्यक्रम में नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष पूनम दिवेश सोलंकी, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, कार्यपालन अभियंता श्री नित्यानंद उपाध्याय सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इसके बाद रैली निकालकर विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और स्वच्छता बनाए रखें की अपील सभी छात्र छात्राएं एवं स्कूल के शिक्षकों ने की। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा बैनर पोस्टर भी रखे गए थे और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया।


