पत्थलगांव –पत्थलगांव स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में छात्राओं ने रंगोली बनाकर दीपोत्सव का आगाज किया। छात्र-छात्राओं ने सुन्दर रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरुकुल के प्रिसिपल डॉ. अजित यादव ने बताया कि महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के मध्य सामूहिक रूप से रंगोली,दीपोत्सव और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जिसमें बच्चो ने सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से भाग लेकर भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत रंगोली,दीपोत्सव और मेहंदी बनाई इस अवसर पर सभी बच्चों ने शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।इस मौके पर गुरुकुल के बच्चो ने विभिन्न प्रकार की दीए, रंगोली एवं हाथो में मेहँदी बनाकर अपनी सुंदर कलाकृतियों को दर्शाया।वही महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी छात्र-छात्राओं को दीपावली के पर्व को शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया।

