पत्थलगांव. पत्थलगांव विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बहना टांगर के गोठान में गोठान दिवस के शभ अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता पत्रकार छत्र मोहन यादव सरपंच सैलीसटीना एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीच श्री कृष्णा गोवर्धन पूजा एव गौ माता की पूजा की गई


कार्यक्रम के दौरान श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में भूपेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए कहा की भूपेश जी छत्तीसगढ़ की परंपरा धरोहर संस्कृति रिती रिवाज को जागृत किया है पूरे प्रदेश मैं गोठानो के माध्यम से श्री कृष्णा गोवर्धन गिरिराज एवं गौ माता की पूजा की जा रही है श्री अग्रवाल ने आगे कहां की मेरे घर में 40 45 गाय बछड़ा बछिया करके है मैं और मेरा परिवारक सेवा करते आ रहे हैं मेरा किसान गरीब मजदूर से अत्यंत लगाव है मेरी जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पहले आधुनिक यंत्र नहीं थे तब किसान हल चलाकर फसल उगाते थे एवं रासायनिक खाद बाजार में उपलब्ध नहीं होती थी गोबर खाद के जरिए अन्नदाता अपना फसल उत्पादन कर अपनी आमदनी बढ़ाते थे भूपेश सरकार गोबर एवं गोमूत्र खरीदी कर गोपालको की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है महिला समूह को गोठानो के माध्यम से सशक्त एवं मजबूत किया है आप सभी को दिवाली गोवर्धन पूजा छठ पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्यक्रम पश्चात खूब आतिशबाजी भी की गई । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतीश यादव, पुष्पेंद्र पटेल, नरोत्तम सिद्धार ,दिनेश ठाकुर, सुलेमान एका युवा मितान, चरण क्रेकटा,अ साडू राम रिबन दास ,धन सिंह ,उदय दास महंत ,मालकिन महंत ,श्रीमती राम भाई ,कौशल्या महंत ,सुख निवाई ,पर्वतीबाई, श्रीमती राजवती , रजनी सिद्धार ,अनीता, नीलम, अनुष्का, विकास एक्का, श्रीमती जिरमेन सिदार एवं सचिव भानु प्रताप सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे

