पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव से होकर गुजरने वाली नेशनल हाइवे-43 की बदाहली व उड़ते धूल से परेशान लोगों ने शनिवार की सुबह सड़क पर उतरकर लुड़ेग चौक के समीप चक्का जाम कर दिया । आक्रोशित लोगों ने सरकार व NH विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया । दअरसल लंबे अरसे से बदहाल नेशनल हाइवे 43 में बने जानलेवा गड्ढे में रोजना स्थानीय राहगीर गिरकर घायल हो जा रहे है । वही दर्जनों लोगों ने बदहाल सड़क से दुर्घटना के शिकार हो गए । लगातार शासन प्रशासन को ध्यान आकर्षण के बाबजूद लेट लतीफी से परेशान लोगों का धैर्य जबाब दे गया । और सड़क पर उतरकर चक़्का जाम कर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे । जाम से गाड़ियों की 2 किलोमीटर तक लगी लंबी कतारें लग गई है । सैंकड़ो गाड़ी जाम में फंसे हुए है ।वही जाम की सूचना पर पत्थलगांव पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर लोगों को समझाइश दिया जा रहा है । लोगों ने NH विभाग के मौके पर बुलाने व अविलम्ब सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग पर अड़े है ।

