पत्थलगांव । पूरे छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों के धान की खरीदी आज से शुरू कर दी है. सरकार ने इस वर्ष एक लाख बीस हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है साथ ही इस वर्ष पूरे प्रदेश में 24 लाख से अधिक किसानों ने धान बिक्री करने के लिए अपना पंजीयन कराया है. इधर जशपुर जिले के बागबहार में पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने विधिवत बाट,तराजू का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया ।


विधायक रामपुकार सिंह ने राज्य स्थपना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज से धान खरीदी की शुरुआत धान उपार्जन केन्द्रों में हो गया है । जिसमे सरकार 2040 रुपये समर्थन मूल्य में किसानों के धान की खरीदी कर रहा है और ए ग्रेड की धान का मूल्य 2060 रुपये राज्य सरकार ने रखा है । उन्होंने कहा कि धान खरीदी शुरू होने से किसानों में खुशी का माहौल है । बता दें कि जशपुर जिले में सैंतीस हजार आठ सौं सत्ताईस (37827) किसानों ने अपना पंजीयन कराया हुआ है जिले में किसानों की धान खरीदने के लिए टोटल 35 धान उपार्जन केन्द्र बनाये गए है इस वर्ष जिले में पाँच हजार किसानों ने पंजीयन करा कर नए किसान धान बेच पायेंगे वही जशपुर जिले की बात करे तो पिछले वर्ष सरकार ने पन्द्रह लाख इकतालीस हजार नौ सौ अड़तालीस क्विंटल (1541948) धान की खरीदी जिले के किसानों से की थी यही वजह है कि इस वर्ष उससे भी अधिक धान की खरीदी जशपुर जिले से होने की संभावना दिखाई दे रहा है धान फसल की बात करें तो जिले में अधिक वर्षों होने के चलते है किसानों ने धान की कटाई से लेकर मिसाई अभी तक नही कर पाये है जिसके चलते धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की धान कम आते दिख रहा है सरकार ने किसानों के धान खरीदने के साथ साथ किसानों को धान का बोनस भी दिया है जिससे किसानों में भारी उत्सुकता धान बेचने के लिए नजर आ रहा है । आपको बता दे कि जिले के पत्थलगांव धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की धान खरीदी शुरू हो गया है इस बीच कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महामंत्री आरती सिंह ने किसानों के बीच पूरे बिधि विधान से पुजा पाठ कर तराजू में धान तौल कर धान खरीदी की शुरुआत की है उन्होंने ने बताया कि आज के दिन छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी हमारी सरकार राज्य उत्सव दिवस मना रही है और आज से ही किसानों की धान की खरीदी की भी शुरुआत हुई है हमारी सरकार एक एक किसानों का एक एक दाना धान का खरीदेगा ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार होगा. जशपुर जिले के किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्थानीय विधायक रामपुकार सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने किसानों के प्रति अच्छी सोच के तहत 2040 रुपये सर्मथन मूल्य पर किसानों की धान खरीद रहा है जिसमे सरकार ने प्रदेश की किसानों का एक एक धान का दाना खरीदने का लक्ष्य रखा हुआ है । वही
घरजियाबथान धान उपार्जन केंद्र में ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया है । इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष पूनम पैंकरा, मंडी उपाध्यक्ष जगरनाथ गुप्ता, वेदप्रकाश मिश्रा, विजय त्रिपाठी, पूर्व बीडीसी प्रवीण शर्मा रोहित यादव पवित्र मोहन ऋषि बेहरा विजय बेहरा रहमान खान बसंत साहू, शंकर यादव मनोज तिवारी, बीडीसी साधराम लकड़ा तिरपन एका शंकर सहित भारी संख्या मैं किसान एंव जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

