जांजगीर चांपा। बदमाशों पर कार्रवाई करने गई पुलिस की टीम पर आरोपियों ने लाठी औऱ डंडे से हमला कर दिया। हमले में टीआई, ASI को चोट आई है। घटना के बाद दोनों घायल पुलिस अधिकारियों को बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। देखें नीचे फ़ोटो…
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह साढ़े नौ बजे पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैसों सेमरिया गांव में थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर ओपी कुर्रे और एएसआई शिव चंद्रा के साथ पुलिस की टीम वारंटी बदमाश और शराब तस्करों को पकड़ने गई थी। इस दौरान शराब तस्करों ने पुलिस को आता देख लाठी डंडो से ही उन पर हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी ओपी कुर्रे और एएसआई को चोट लगी, जिससे उनके सिर से खून निकलने लगा। इस घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल पुलिस अधिकारियों को पामगढ़ अस्पताल लाया गया। यहां से दोनों पुलिस अधिकारियों को बिलासपुर रिफर किया गया।
एसपी विजय अग्रवाल ने एनपीजी न्यूज़ से चर्चा करते हुए बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।


