रायगढ़। बहुचर्चित मयंक अग्रवाल आत्महत्या कांड में नाम से 4 आरोपियों में से एक फरार आरोपी की आज कोतवाली पुलिस में गिरफ्तारी की गई। आपको बता दें कि मयंक अग्रवाल के ऊपर क्रिकेट सट्टे का भारी कर्जा था। जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली थी पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को आरोपी बनाया था जिसमें 3 की गिरफ्तारी हो चुकी थी। इनमें से आज एक फरार आरोपी शाहबाज खान को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है।
क्या हुआ था..
बीते अक्टूबर की 26 तारीख बुधवार शाम शहर के मालधक्का स्थित 36 वर्षीय युवा व्यवसायी मित्तल डोर के संचालक मंयक मित्तल (मिट्ठु) ने अपने ही गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक क्रिकेट सट्टे में लगभग करोड़ की रकम गवा चुका था। क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले उस पर लगातार पैसों के लिए दबाव बना रहे थे। जिसके लिए उसने अपने घर पर 60 लाख रुपये की मांग की थी। बुधवार शाम को वह अपनी स्कूटी की चाबी लेकर निकला था। उसके बाद उसने अपने गोदाम में जाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या के बाद हुआ था विरोध
आत्महत्या की खबर फैलने के बाद से पूरे शहर मे क्रिकेट सटोरियों को लेकर भारी रोष व्याप्त था। काग्रेंस व भाजपा के नेताओ ने भी मंयक की मौत की निष्पक्ष जांच के साथ सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की हैं। अंत्येष्टि में काफी लोग इकट्ठा हुए थे। ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी के अंत्येष्टि में लोग सटोरियों के विरोध में हाथों में तख्ती लिए हुए श्मशान घाट पहुंचे थे।
विरोध के बाद गिरफ्तारी
पुलिस पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था। शहर में निर्बाध रूप से चल रहा है। जिसके रायगढ़ पुलिस ने 4 सट्टा खाईवालों को के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। पुलिस मयंक मित्तल के आत्महत्या कांड में करण चौधरी, (उर्फ करण अग्रवाल) मोहम्मद अफजल, धर्मेंद्र शर्मा समेत तीन आरोपीयो IPC की धारा 384, 306, 452, 34 गिरफ्तार किया था। जबकि एक अन्य आरोपी शाहबाज खान फरार था। जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी पर आत्महत्या के लिए उसकाना, एक्सटॉर्शन ( धमकी देकर वसूली करना), घर घुसकर दबाव बनाने और साजिश के आरोपों के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

