रायगढ़. काेतरा राेड थाना क्षेत्र के धनागर में सूना मकान देख कर अज्ञात चाेराें ने लाखों का कीमती सामान चाेरी कर लिया। रिश्तेदारी से लाैट कर आए युवक काे घर का दरवाजा टूटा मिला ताे उसे चाेरी हाेने की जानकारी हुई। शिकायत पर काेतरा राेड पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चाेरी का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है। पुलिस काे जानकारी देते हुए तिलसाय उराव निवासी धनागर ने बताया कि वह 10 अक्टूबर काे अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गोढी थाना तमनार गया हुआ था। घर पर ताला बंद था और काेई भी नहीं था। इसी का फायदा उठा कर अज्ञात चाेराें ने ताला ताेड़ कर घर में रखे साेने चांदी के जेवरात, कीमती सामान, सहित एक लाख रुपए कीमत का सामान चाेरी कर ले गए। घटना की जानकारी पड़ाेसियाें तक काे नहीं हुई। जब वह 14 अक्टूबर काे लाैटकर आया ताे उसने देखा कि कमरे का दरवाजा टूटा पड़ा था और अंदर रखी अलमारी खुली थी, सामान बिखरा पड़ा था। पड़ाेस के लाेगाें से पूछताछ की ताे किसी काे कुछ पता नहीं था। थाना प्रभारी काेतरा राेड ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

