रायगढ़. पूर्वांचल स्तिथ आयुर्वेद ग्राम महापल्ली में सुपर सिक्स टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मितान कप महापल्ली का आयोजन राजीव युवा मितान क्लब द्वारा द्वारा किया जा रहा है जिसमें स्व.धनमती मेहर जी के छाया चित्र,छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र ,महात्मा गांधी के छाया चित्र, बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। जिसमें आज के मुख्य अतिथि पूर्व जनपद पंचायत सदस्य किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री राजीव लोचन बेहरा , पुर्वांचल यूवा संकल्प संगठन अध्यक्ष अंकित बेहरा जी, रजनीश पांडे जी एंड एग्रो टाइम आफिसर की गरिमामयी उपस्थिति रही , कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अतिथियों को राही प्रभात मिंज द्वारा श्री राजीव लोचन बेहरा जी को स्मृति चिह्न देकर एवम् स्वागत एवम सम्मान किया। इस दौरान युवा नेता ने सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में अध्यक्ष राही प्रभात मिंज,सुंदरम उपाध्यक्ष, सतीश सतनामी कोषाध्यक्ष, सचिव जीधन उरांव, टीकम सिंह ठाकुर,राकेश साव, चैतन्य बेहरा, लव, कुश, भावेश आचार्य,आशीष किसान, आर्यन निषाद, अमित यादव, गदाधर आचार्य, दिनेश किसान, मुकेश सतनामी, भावेश आचार्य, महेश साव, प्रशांत चौहान, सनत प्रधान, विजय यादव एवम् ग्राम हितैसी बन्धु गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

