कोसीर । कोसीर मुख्यालय के श्री राम स्मृति उपवन में बच्चों ने बाल दिवस मनाया ।पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया । कोसीर के स्थानीय आदर्श नव युवक कल्याण समिति के दुवारा ग्रामीण अंचल के बच्चों को दोपहर निःशुल्क कोचिंग कराया जा रहा है । संस्था के शिक्षकों के मार्गदर्शन में बाल दिवस मनाया गया । सर्वप्रथम राज्य गीत गाये गए और केके काटा गया ।बच्चों में उत्सुकता देखी गई । निःशुल्क अध्यापन करा रहे शिक्षक कुमारी नितिका बसन्त ,अंजली कोशले आदर्श नवयुवक कल्याण समिति के अध्यक्ष भैरवनाथ जाटवर सचिव राजेन्द्र लहरे और नन्हे -मुन्हे बच्चे उपस्थित रहे अंत में बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया ।

