
वार्ड वासियों ने कहा पार्षद पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद
रायगढ़ 28 नवंबर। सोमवार को फिर से शहर के वार्ड नंबर 25 कौहाकुण्डा पहाड़ मंदिर के 3 दर्जन से अधिक वार्डवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे। लेकिन इस बार कांग्रेस पार्षद सपना सिदार के विरोध में नहीं बल्कि समर्थन में। आज कलेक्ट्रेट पहुंचे महिला पुरूषों का कहना है कि पार्षद सपना सिदार पर जो आरोप लगाये जा रहे हैं वो बेबुनियाद और निराधार है। वहीं उन्होंने विगत दिनों जो कौहाकुंडा एवं बेंदराचुंआ के कुछ लोगों पार्षद के विरूद्ध जो लिखित शिकायत की गई है उसकी निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग करते हुए अपर कलेक्टर को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग भी की।
वार्ड नंबर 25 का विवाद थमता नजर नहीं आ रही है जहां एक ओर विगत दिनों 24 नवंबर को नगर निगम के वार्ड क्रमांक 25 कौहाकुंडा के रहवासी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर वार्ड पार्षद सपना सिदार को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था। तो वहीं आज दूसरी ओर तरफ वार्ड नंबर 25 के 40 से अधिक महिला पुरूष सपना सिदार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग के साथ ही साथ अवैध कब्जा धारियों पर कार्रवाई की मांग की। कलेक्ट्रेट पहुंच महिला पुरूषों ने कहा कहा कि पार्षद सपना सिदार के ऊपर जो आरोप लगाये गये हैं वो निराधार और उन्हे बदनाम करने की साजिश की जा रही है। अपने सौंपे गये ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि वार्ड में अधूरे पड़े सामूदायिक भवन को पार्षद सपना सिदार पूरा करना चाहती है जहां पर आज की स्थिति में अतिक्रमण हो गया है अतिक्रमण की कार्यवाही से बचने के लिए वार्ड पार्षद को निशाना बनाया जा रहा है ताकि सामुदायिक भवन के काम को रोका जा सके। जब कि वार्ड में सड़क और सामूदायिक भवन की आवश्यकता सभी को है। उन्होंने ये भी कहा है कि उनके खिलाफ शिकायत करने वालों में गिने चुने को छोड़कर सभी शिकायत करता ग्राम पंचायत बड़े अतरमुड़ा अंतर्गत बेंदराचुंवा के निवासी है। कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने के बाद वार्डवासी चक्रधर नगर थाने भी पहुंचे और वहां भी एक ज्ञापन सौंपा की यहां के युवाओं के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करायी है उसकी भी निष्पक्ष जांच की जाए।

वहीं पार्षद सपना सिदार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वार्ड में एक अधूरे पड़ा सामूदायिक भवन है जिसे पूर्व पार्षद ने भी पूरा करने का प्रयास किया था लेकिन उसपर ही ऐसे ही दबाव बनाकर उसे शांत करा दिया गया और मैं जब अधूरे पड़े सामूदायिक भवन को पूरा करना चाहती हूं तो मुझ पर झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं। जब जब मैं वार्ड के विकास के लिए कार्य आवाज उठाती हूं तो कोई ना कोई मेरे खिलाफ मोर्चा खोल लेता है इसके पीछे कौन है।
एसडीएम गगन शर्मा ने कहा कि वार्ड क्रमांक 25 के पार्षद एवं निवासियों द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें अतिक्रमण से संबंधि शिकायत है अपर कलेक्टर मैडम ने ज्ञापन रिसीव किया है। हम इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

