रायगढ़, 29 नवम्बर 2022/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खरसिया के परिसर की संपूर्ण सुरक्षा हेतु सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से सुरक्षा गार्ड रखे जाने हेतु प्रतिष्ठित निविदाकर्ता संस्थान, फर्म, सुरक्षा एजेंसी से मोहरबंद निविदाएं 21 दिसम्बर 2022 तक आमंत्रित की गई है। निविदा प्रपत्र कार्यालय प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खरसिया से कार्यालयीन दिवसों में आवेदन प्रस्तुत कर 500 रुपये नगद भुगतान 20 दिसम्बर सायं 5 बजे तक प्राप्त किए जा सकते है। निविदा कार्यालय प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खरसिया में 21 दिसम्बर दोपहर 1 बजे तक जमा कर सकते है। निविदा उसी दिन दोपहर 2 बजे खोली जाएगी।

