रायगढ़। रायगढ़ जिले में इन दिनों ठंड का प्रकोप अचानक से बढ़ गया है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक अत्यधिक ठंड, शीतलहर और कोहरे की संभावना है। जिले में इन्हीं परिस्थितियों को देखकर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त शासकीय/ अशासकीय /अनुदान प्राप्त /सेजेस विद्यालयों के प्राथमिक माध्यमिक हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल मैं 5 जनवरी से 7 जनवरी तक तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है।


