फाइलेरिया लाइलाज है, दवाओं का सेवन अवश्य करें : डॉ.अभिषेक पटेल
खरसिया। फाइलेरिया से बचाव को लेकर 10 फरवरी से 13 फरवरी तक डीईसी एल्बेंडाजोल के अतिरिक्त आइवरमैक्टिन टैबलेट बूथ के अतिरिक्त घर-घर पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों के द्वारा उपलब्ध करवाई जाएंगी।
बीएमओ डॉ.अभिषेक पटेल ने बताया कि फाइलेरिया लाइलाज बीमारी है, इसलिए जरूरी है कि हम सब सतर्कता बरतते हुए पहले से ही दवाओं का सेवन कर लें। यदि किसी को फाइलेरिया है तो उसे काटा हुआ मच्छर यदि काट दे तो आपको भी फाइलेरिया हो सकता है। वहीं इसकी जानकारी 5 से 10 वर्षों के बाद हो पाती है। इसलिए बचाव ही एकमात्र उपाय है। डॉ.पटेल ने बताया कि प्रदेश में मात्र रायगढ़ और सारंगढ़ ही ऐसा जिला है, जहां फाइलेरिया के केसेज़ बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इन दोनों जिलों में 10 से 13 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर घर-घर टेबलेट उपलब्ध करवाई जाएंगी।

