रायगढ़. ओडिशा से गांजा तस्करी किए जाने की खबर पर बरमकेला पुलिस ने नाकेबंदी कर एक बोलेरो व एक बाइक से 13 किलाे गांजा बरामद किया है। पुलिस टीम ने तस्करी में शामिल तीन लाेगाें काे गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है। गुरुवार काे बरमकेला थाना प्रभारी निलसेन कुजूर काे सूचना मिली कि कुछ लाेग ओडिशा से गांजा की तस्करी कर गैर प्रांत बिक्री के ले जा रहे है। इस पर पुलिस की एक टीम बना कर अटल चौक बरमकेला के पास नाकेबंदी की गई। पुलिस इस बीच सभी संदिग्ध वाहनाें की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच शाम 4 बजे के करीब बाेलेराे वाहन संख्या सीजी-17डी-0482 पुलिस ने राेक ली। गाड़ी में माैजूद चालक से पूंछताछ के दाैरान उसने नाम रामकृपाल उर्फ चुन्नू उपाध्याय पिता भूपत उपाध्याय निवासी भिखमपुरा थाना सरिया बताया। वाहन की तलाशी के दाैरान उसमें एक-एक किलाे के 10 पैकेट एक बाेरी में मिले, पूछने आैर जांच में गांजा की पुष्टि हुई। जिसे वह उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बेचने के लिए ले जाना बताया है। इसके बाद से पुलिस देर रात तक वाहन चेकिंग करती रही, रात 10 बजे के करीब सुभाष चाैक पर एक बाइक से आए दाे युवकाें के पास एक झाेले में 3 किलाे गांजा मिला है। पकड़े गए दाेनाें युवकाें ने अपना नाम जयराम साहू पिता ललित साहू निवासी छिंद थाना सारंगढ़, भूपेंद्र साहू पिता मोहतिया साहू निवासी साल्हे थाना सारंगढ़ बताया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांजा की तस्करी कर जिले तथा गैर प्रांताें में बेचे जाने की बात तीनाें तस्कराें ने बताई है। जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

