मॉक टेस्ट से चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी*
रायगढ़. कलेक्टर रायगढ़ श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में राज्य सेवा भर्ती परीक्षा की तैयारी हेतु निशुल्क प्रशिक्षण संचालित किया जाना है। लिये गये निर्णय अनुसार राज्य सेवा प्रवेश परीक्षा हेतु निशुल्क कक्षा प्रारंभ करने के लिए अंशकालीन अध्यापकों के चयन हेतु रुचि की अभिव्यक्ति का प्रारूप जारी किया गया है। जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा संचालित निशुल्क कोचिंग में सीजीपीएससी प्रतियोगी परीक्षा के कक्षा संचालन हेतु फैकेल्टियों से आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। अध्यापन कार्य हेतु कोचिंग फैकेल्टी, पूर्व अनुभवी विषय शिक्षक एवं इच्छुक व्यक्ति अंतिम तिथि 04 मई 2023 शाम 05 बजे तक अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, सीजीपीएससी या आईएएस जैसे परीक्षाओं में बैठने का प्रमाणपत्र एवं भरे हुए हस्ताक्षर युक्त आवेदन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ छत्तीसगढ़ में जमा तक कर सकते हैं।
निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में अध्धयन करने के लिए मॉक टेस्ट सह चयन परीक्षा का आयोजन दिनाँक 16 अप्रैल 2023 एवं 23 अप्रैल 2023 को नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित किया गया था, दोनों चरणों में आयोजित परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट सूची के आधार पर 107 परीक्षार्थियों के चयन किया गया है, चयन किये गए विद्यार्थियों सूची का अवलोकन कलेक्टर कार्यालय रायगढ़, जिला पंचायत रायगढ़, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायगढ़, समग्र शिक्षा कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़, जिला ग्रंथालय रायगढ़ के सूचना पटल के साथ रायगढ़ जिले के वेबसाइट raigarh.gov.in में अवलोकन किया जा सकता है।चयनित विद्यार्थियों की निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं के संचालन की तिथि, स्थान एवं समय की सूचना पृथक से प्रसारित की जाएगी।चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश के पूर्व निर्धारित किये गए कोचिंग सेंटर में अपने आधार कार्ड स्नातक अंतिम वर्ष की अंकसूची या यदि अंतिम वर्ष में अध्धयनरत हो तो द्वितीय वर्ष की अंकसूची के साथ अंतिम वर्ष के आई डी कार्ड की फोटोकॉपी की स्वप्रमाणित प्रति, एक पासपोर्ट फ़ोटो के साथ जमा करना होगा।*

