कांग्रेस सरकार में लगातार एक बाद एक भ्र्ष्टाचार और घोटालो के खुलासे हो रहे है जिसमें हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा प्रदेश में कई ठिकानों पर छापे मारे गए जिसमें रायपुर महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया गया है जिसमें कई साक्ष्य मिले है जो प्रदेश में बहुत बड़े शराब घोटाले की ओर इशारा कर रहे है यह घोटाला करीब 2000 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है।प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस ने शराब बिक्री के लिए समान्तर एक व्यवस्था बनाई थी इस सिंडिकेट के द्वारा सरकार को बिना टैक्स दिए जनता को शराब बेचा रहा है और इस हिस्से के रुपये को हवाला के जरिये अलग अलग लोगो के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निवेश किया गया है।जो कि जनता के टैक्स का पैसा है।
कांग्रेस सरकार के 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाला के विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मण्डल स्तर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया था जिसमें लैलूंगा विधानसभा के सम्बलपुरी मण्डल में भुपेश बघेल का पुतला जलाया गया और इस भ्र्ष्ट सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए ।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में जिला मंत्री सुरेंद्र पाण्डेय,अध्यक्ष रामश्याम डनसेना,सुषमा खलखो,चमेलीसिदार,विजय डनसेना,जय डनसेना,मुकेश अग्रवाल,प्रकाश त्रिपाठी,खुशी राम अजय,आनंद भगत,राजेश अग्रवाल,वेदकुमारी,वसंती राजपूत,गुंजा विश्वकर्मा,सविता सिंह,मनीष अग्रवाल,अमित अग्रवाल,प्रशांत सिंह,,मंटू सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

