रायगढ़. किसी काम को लगन से करते हुए उस कर्म क्षेत्र में अपनी बिशेष पहचान बनाने के लिए एक जुनून एक जज्बा की आवश्यकता होती हैं और यह जुनून यह जज्बा रायगढ़ के सुख्यात फोटोग्राफर कमल शर्मा में आपको नजर आयेगी किसी भी आयोजन समारोह कार्यक्रम हो अथवा वी आई पी प्रोग्राम आप कमल शर्मा को कंधे पर लटके कैमरा के साथ देख सकते हैं , फोटो ग्राफी के माध्यम से जिन्होंने बनाई बिशेष पहचान कमल शर्मा फोटोग्राफी को जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाकर आगे बढ़ते हुए उन तमाम विधावो को भी छुआ जिसमें अभिनव हो या गायन-वादन से लेकर देश के नामचीन लोगो से पत्राचार कर उनसें आत्मिक संबध बनाने और किताबों से जुड़ने पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने जैसी अभिरूचियां भी समाहित हैं , स्नातक तक शिक्षित प्ररंतु जीवन के पाठ को गहराई से पढ़ने में समर्पित कमल शर्मा को रायगढ़ जिला ही नही फोटो ग्राफी के क्षेत्र में प्रदेश और देश स्तर पर पहचान मिला हैं जो आपको जोश जज्बा और जुनून का ही परिणाम हैं,
स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस का विशेष आयोजन प्रदेश के मंत्री गणो से सम्मानित होने वाले कमल शर्मा ने अपने फोटोग्राफी/छायाचित्रों की प्रदर्शनी आज से 23 वर्ष पहले 2001 में रायगढ़ के हृदय स्थल टाऊन हाल में लगायी फिर प्रदेश की राजधानी रायपुर महाकौशल कला विथिका में वर्ष 2002 में छायाचित्रों की विशेष प्रदर्शनी लगायी जिसका शुभारम्भ प्रदेश के तात्कालिन राज्यपाल महामहिम दिनेश नंदनसाय द्वारा किया गया वर्ष 2003 में अपने छायाचित्रों को संग्रहित कर धार्मिक पर्यटन पर केन्द्रित किताब ,,रायगढ़ दृष्टि का विमोचन तात्कालिन मुख्यमंत्री अजित जोगी के कर कमलो से किया गया , इसके बाद मुम्बई ,कलकत्ता, दिल्ली, चेनई, हैदराबाद, बैंगलोर, रायपुर, बिलासपुर सहित अनेकानेक स्थलों पर फोटोग्राफी का प्रदर्शन एंव वर्ष 2007 में कमल शर्मा का जीवन का एक स्वर्णिम अवसर आया जब देश के महान वैज्ञानिक मिशाईल मेन भारत के राष्ट्रपति रहे जनाब अब्दुल कलाम साहब से फोटोग्राफी कला विधा पर छत्तीसगढ़ के राजधानी में बिशेष मुलाकात का मौका मिला.
अपनी बिशेष फोटोग्राफी के लिए जिला राज्य सहित विभिन्न समाजिक संगठनों व देश के कई महानगरों में बेस्ट फोटोग्राफर के रूप में सम्मानित होने वाले कमल शर्मा पिछले वर्षो से फोटोग्राफी और विडियोग्राफी व अनेक डाक्युमेंट्री को नव आयाम देने में समर्पित हैं.
फोटोग्राफी के साथ साथ महान हस्तियों के पत्रों का संग्रह
फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले रायगढ़ के ख्याति के ब्यक्तित्व का एक और पहलू भी उन्हें खास बनाता हैं जिसमें देश के नामचीन लोगों के साथ पत्राचार कर उनके हाथो लिखें गये पत्रों का संग्रहण इनके पास बिशेष रूप से सुरक्षित हैं, सोसल मिडिया, इलेक्ट्रॉनिक मिडिया और वामयुटर इन्टरनेट के युग में जब पत्रों के माध्यम से अपने भावना को ब्यक्त करने की बात भूल रहे है तब पत्रों में अभिब्यक्त मन की भावनाएँ मानवीय मुल्यों का अहसास कराती हैं इन्हीं मालवीय मुल्यों के संग्रहाक बने हैं कमल शर्मा, ख्याति फोटोग्राफर कमल शर्मा जी को आज उनके जन्म दिवस पर हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना प्रदान करतें हैं.

