● पुलिस चौकी खरसिया की कार्यवाही में सप्ताह के भीतर 15 स्थायी वारंटी गये जेल….
रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान को लेकर चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर द्वारा एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा तथा एसडीओपी खरसिया श्रीमती निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन पर पिछले एक सप्ताह से अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है ।
विगत एक सप्ताह के भीतर चौकी खरसिया पुलिस ने 15 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है । कल चौकी प्रभारी खरसिया के हमराह स्टाफ द्वारा क्षेत्र के 06 फरार स्थायी वारंटी तथा 03 गिरफ्तारी वारंटियों को अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर पकड़ा गया है । जानकारी के मुताबिक खरसिया पुलिस को उनके क्षेत्र के कई वारंटी रायगढ़ में लुक छिप कर रहने की जानकारी मुखबिर से जानकारी मिली थी जिस पर एसडीओपी निमिषा पाण्डेय द्वारा तत्काल पुलिस टीम तैयार कर रायगढ़ छापेमारी के लिये रवाना किया गया जिसमें 06 स्थायी वारंटी पकड़े गये । वहीं जेएमएफसी न्यायालय से नकबजनी के दो एवं पुलिस अभिरक्षा से फरार मामले में आरोपियों को जारी गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में सक्ती एवं खरसिया क्षेत्र से पुलिस टीम ने 03 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर स्थायी वारंटियों समेत न्यायालय पेश किया गया है, जिन्हें न्यायालय से जारी जेल वारंट के पालन में वारंटियों को जिला जेल रायगढ़ दाखिल किया गया है । वारंटियों की धरपकड़ कार्यवाही में चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर, सहायक उपनिरीक्षक पृथ्वी मोहंती, प्रधान आरक्षक शंकर क्षत्रिय, अशोक देवांगन, संतोष सिंगसरिया, आरक्षक कीर्ति सिदार, मुकेश यादव, साविल चन्द्रा, सोहन यादव, डमरूधर पटेल, त्रिभुवन सिदार, भूपेंद्र राठौर की प्रमुख भूमिका रही है ।


