रायगढ़। रायगढ़ क्षेत्र में इस बरसात के मौसम में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। यह महावृक्षारोपण अभियान सुनील रामदास के नेतृत्व में हो रहा है। रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा बड़े आकार वाले 50,000 पौधे रोपित किए जाएँगे। इस अभियान को गति देने के लिए शहर एवं अंचल के प्रतिष्ठित नागरिकों, सामाजिक एवं र्धामिक संस्थाओं का सहयोग से किया जाएगा।
भाजपा नेता एवं रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास ने आज यहाँ बताया कि संस्था विगत कई वर्षों से सक्रिय जनसहयोग के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चला रही है।
उन्होंने कहा, इस वर्ष भी हम 50,000 पौधे रोपित करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
हमने अपनी 3 लाख पौधों की क्षमता वाली नर्सरी में बड़े आकार वाले पौधे तैयार किए हैं। हमारे पास सभी तरह के पौधे हैं। हमारे छायादार, फलदार, फूलदार पेड़ बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं।
बड़े आकार के पौधे बसरात के मौसम में तुरंत जड़ पकड़ लेते हैं। इन पेड़ों को कम से कम देखभाल की आवश्यकता पड़ती है। ये पेड़-पौधे अच्छे से पनप जाते हैं। ऊँचे होने से मवेशियों आदि से हानि होने की संभावना कम रहती है।
हमारे रायगढ़ क्षेत्र में छायादार, फलदार, फूलदार सभी तरह के पौधों की आवश्यकता है। ये पेड़ बड़े उपयोगी और पर्यावरण में संतुलन के लिए इनकी आवश्यकता और महती भूमिका होती है।
सुनील रामदास ने महावृक्षारोपण अभियान में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि बरसात का मौसम पेड़-पौधों के लिए अमृतकाल है। वर्षा जल पेड़ पौधों के लिए जीवनदायनी साबित होता है।
हजारों की संख्या में पौधे रोपित कर चुके सुनील रामदास ने कहा कि जहाँ भी जहग मिले हमें वहाँ पौधे रोपित करना चाहिए।
वृक्षारोपण के बुनियादी लाभों में से एक यह है कि वे जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। कार्बन डाइऑक्साइड और विषाक्त गैसों को सोख लेते हैं। पेड़ न सिर्फ हमें वायु देते हैं बल्कि फल, लकड़ी, फाइबर, रबर आदि और भी बहुत कुछ प्रदान करते हैं।
पेड़ सूक्ष्म कीड़ों-मकोड़ों, पशुओं और पक्षियों के लिए आश्रय और आहार देते हैं। पानी को जमीन में सोखने और भूजल स्तर को बनाए रखने में पेड़ों की अद्वितीय भूमिका है। मिट्टी के कटाव को रोकने में और जमीन को उपजाऊ बनाने में पेड़-पौधों की बेजोड़ भूमिका होती है।
पेड़-पौधे प्राप्त करने के लिए संस्था के प्रमुख सुनील रामदास और सहयोग राम यादव से सम्पर्क किया जा सकता है। सम्पर्क नं. सुनील रामदास – 9300100000 एवं रामयादव – 8225923342, संजीव चौहान – 7828018268


