यह सामाजिक कार्यक्रम है ,राजनीति की बात नहीं करेंगे ,क्या पता भूपेश बघेल नोटिस भिजवा देंगे –धर्मेंद्र प्रधान
रायगढ़। धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री सोमवार को रायगढ़ जिले के पुसौर अंचल के डुमरमुडा गांव स्थित श्री रामचंडी मंदिर दर्शन कर समाज के लोगो से मुलाकात की । कोलता समाज शाखा सभा डूमरमुड़ा के बैनर तले आयोजित इस सामाजिक कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कोलता समाज के महिला प्रतिनिधियों ने भी रामचंडी मंदिर परिसर में स्वागत किया वही धर्मेंद्र प्रधान ने मां रामचंडी का दर्शन कर मत्था टेका। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रधान का समाज के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। ब्रजेश गुप्ता पूर्व संभागीय अध्यक्ष ने सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला । ब्रजेश गुप्ता ने श्रीमती गोपिका गुप्ता द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि समाज की हमारी बहन को कुछ लोगो ने बरगलाया जा रहा है जिसे हम मुख्यधारा में ले आयेंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आपके स्वागत से मै अभिभूत हूं। आगे उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्णतः सामाजिक है यहां राजनीतिक की बात नहीं करेंगे ।क्या पता भूपेश बघेल उन्हे आयोग से नोटिस दिलवा दे । गोपिका गुप्ता को लेकर उन्होंने कोई वक्तव्य नही दिया । समाज विकास की बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोलता समाज मूलतः कृषि कार्य करने वाला समाज है ।यह समाज महानदी तट से लगा हुआ सभी गांवों में निवासरत है । उन्होंने कहा कि कोलता समाज का व्यक्ति कृषि के अलावे सामाजिक विकास के कार्य भी करता है । सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेता है । यह सामाजिक कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे जैसे ही पिछड़े वर्ग से आते हैं और आज देश के गौरव है । उनके कारण आज महिलाओ का सम्मान बढ़ा है। हमारा समाज रामचंडी के भक्त है ।

आगामी जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में अयोध्या में राममंदिर की प्रतिष्ठा होगी ,मेरे समाज के लोगो को आज से न्यौता दे रहा हूं,आप सब अयोध्या अवश्य जाना । राममंदिर निर्माण में आई बाधा को लेकर उन्होंने कहा कि यह पांच सौ साल पुरानी विवाद रहा है जिसमे भगवान रामचन्द्र जी को उनके जन्म को लेकर कोर्ट में प्रमाण देना पड़ा । न्यायालयीन फैसले के बाद अब मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी का भव्य मंदिर निर्माण पूर्ण हो रहा है ।उन्होंने आगे कहा कि भगवान रामचन्द्र जी का जाति, समाज सभ्यता संस्कृति के लिए निरंतर आशीर्वाद बना रहेगा ,ऐसा मुझे विश्वास है। उन्होंने कहा की राम जो है जगन्नाथ वही है और इन सबके ऊपर जय मां रामचंडी राम । उनके इस उद्दबोधन से उपस्थित समाज के लोगो ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। उन्होंने प्रधान मंत्री जी के केंद्र सरकार की पिछड़ावर्ग को लेकर की गई कार्यों व उपलब्धियों जानकारी देते हुए नरेंद्र मोदी जी का साथ देने की आव्हान समाज से किया ।
केंद्रीय मंत्री जी के स्वागत में रायगढ़ सभागीय अध्यक्ष श्री रत्थू गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, तोसराम,गोविन्द देहरी, तमनार अंचल अध्यक्ष बिसेश्वर भोय,उमरिया शाखा अध्यक्ष अवधेश भोय,घरघोड़ा के युवा अध्यक्ष सरोज गुप्ता ,रायगढ़ अंचल के सचिव शेष चरण गुप्त , रायगढ़ शाखा के अध्यक्ष डुमर मुड़ा शाखा अध्यक्ष, मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी और जिला के समस्त कोलता समाज और महिला वर्ग के साथ सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति रही ,वही ओड़िशा के झारसुगड़ा जिला के सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति रही ।

