रायगढ़ : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के मार्गदर्शन में जिले के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय कुलकित चंद्रा एवं टीकाराम पटेल के नेतृत्व में किसान मोर्चा के पदाधिकारीयो ने भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के पक्ष में मोर्चा संभाल लिया है।किसान मोर्चा के पदाधिकारी ओपी चौधरी के जन संपर्क में साथ चल रहे है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के प्रभारी घनश्याम पटेल , रायगढ़ किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरांग साव, महामंत्री रघुनाथ कौंध, मंत्री सतवीर सिंह सत्य ने आज ठाकुर पाली, कलमी, सूटूपाली, सूरजगढ़, नवापाली, तेलीपाली, मचिदा,ओडेकेरा व सरायपाली का सघन दौरा कर भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के पक्ष में मतदान की अपील की।

किसान मोर्चा के नेताओ ने कहा ओपी चौधरी की ज्ञान क्षमता अनुभव का लाभ जनता को मिलेगा। बतौर कलेक्टर उन्हे जनहित के कार्यों का लंबा अनुभव है। रायगढ़ में विकास की बहुत सी संभावनाएं है लेकिन अकुशल नेतृत्व के हाथो में कमान जाने से क्षेत्र में विकास की रफ्तार थम गई है। राजनीति से परे ओपी चौधरी प्रदेश भर के किसानो को खेती के लिए भी प्रोत्साहित करते रहे है। केले की उन्नत खेती के तौर तरीके से लेकर उनका बाजार लाभ हानि से प्रदेश को किसानो को प्रोत्साहित किया। शिक्षा को लेकर उनका विजन स्पष्ट है कि शिक्षा के जरिए व्यक्ति के जीवन में आसानी से बदलाव आ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में ओपी का योगदान विस्मृत नही किया जा सकता। रायगढ़ को ऐसे ही नेतृत्व की जरूरत है जिसके पास विजन हो। पिछड़ेपन से मुक्ति दिलाने के लिए ओपी की जीत को आवश्यक बताते हुए किसान मोर्चा के नेताओ ने कहा ओपी चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाकर रायगढ़ का भविष्य गढ़ने में अपना योगदान दे।

