विनय शीलता की प्रतिमूर्ति है ओपी चौधरी
रायगढ़. छत्तीसगढ़ का पहला सफल कलेक्टर राजनीति में आने के बाद आम आदमी के पैर छुए झुककर प्रणाम करे कभी वो सब्जी वाले के पास बैठ जाए कभी बच्चो को गोद में उठा ले कभी बुजुर्ग की लाठी बन जाए।ये तमाम बाते आम जनता में ओपी चौधरी को बदलते हुए परिवेश में राजनीति की नई परिभाषा मान रही है। जन संपर्क के दौरान द्वार द्वार में हो ओपी का आत्मीय स्वागत हो रहा है।श्री चौधरी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर लोग भाजपा में प्रवेश कर रहे है।

प्रतिदिन शहर गांव में जनसंपर्क हेतु ओपी का दौरा आम जनता बरबस आकर्षित कर रहा।
जहाँ भी जा रहे लोग उनका नायक की तरह भव्य आतिशबाजी ढोल नगाड़े व पुष्पहार से आत्मीय स्वागत कर रहे हैं। युवतियां व महिलाएं उनके भाल में तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर जीत का आशीर्वाद दे रही हैं। कुछ यूँ ऐतिहासिक स्वागत मंजर शहर की गलियों से गाँव की गुड़ी तक व हर जनता के हर द्वार और आँगन में देखने को मिला।


वादे नही इरादे लेकर राजनीति में आए है ओपी चौधरी – जनसंपर्क के दौरान श्री चौधरी ने कई जगह आयोजित भव्य सभा में कहा कि राजनीति में वे वादा नही बल्कि इरादा लेकर आए है। वे राजनीति की नई परिभाषा लिखेंगे।झूठी सरकार को बदलने का समय 17 नवंबर के दिन तय हुआ है कमल छाप में बटन दबाकर कांग्रेस की सरकार को हटाना है। यह महत्वपूर्ण कार्य आप लोगों के इसी तरह के स्नेह और आशीर्वाद से संभव होगा मुझे पूरा विश्वास है भाजपा पार्टी को आप सभी का पूर्ण समर्थन और आशीर्वाद मिलेगा। वहीं उनका हर गली, हर द्वार में लोग दीये जलाकर, तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा से श्री चौधरी का ऐतिहासिक स्वागत जननायक की तरह कर रहा रहे हैं।
लोग भाजपा में कर रहे प्रवेश – पूर्व कलेक्टर मृदुभाषी व बेहद मिलनसार प्रत्याशी ओपी चौधरी के विराट व्यक्तित्व से युवा व युवतियां विशेष रुप से प्रभावित हो रहे हैं और उनको अपना युथ आइकॉन मान रहे हैं। वहीं श्री चौधरी जिन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं उस क्षेत्र के लोग अपनी टीम के साथ श्री चौधरी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर प्रतिदिन उनके समक्ष आत्मीय स्वागत के पश्चात भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं।
इन क्षेत्रों का किए दौरा – जनआशीर्वाद कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री चौधरी अपने बेशुमार समर्थकों के साथ आज दशरथ पान ठेला से नाका ढ़ेरा स्कूल साहू गली, नीरज ठाकुर गली से नंदी गली, गुजराती पारा से विकास गली नंबर तीन, अंबेडकर आवास, सोनिया नगर, कोष्टापारा, मेन रोड से होते हुए सोनिया नगर मोदी पारा, प्रेमी आटा चक्की से हीरापुर, एकता नगर, गजानंदपुरम, मंगलूडीपा इसी तरह मंगलूडीपा से बनोरा, बेलरिया, डूमरपाली, सकरबोगा व कोसमपाली पहुँचकर जन – जन का आशीर्वाद लिए।
इनकी रही उपस्थिति – जनआशीर्वाद कार्यक्रम में श्री चौधरी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विकास केड़िया, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शुक्ला, कौशलेष मिश्रा, डिग्री लाल साहू, बलबीर शर्मा, विवेक रंजन सिन्हा, ज्ञानू गौतम, प्रवीण द्विवेदी, मनीष सोलंकी, सूरज शर्मा,मनीष गांधी ओंकार तिवारी, श्याम गुप्ता, श्रीमती शिव कुमारी साहू, नेहा देवांगन, मीनाक्षी मेहर सहित अनेक सदस्यों व ग्रामीण बंधुओं की विशेष उपस्थिति रही।

