रायगढ़. लॉयंस क्लब मिडटाऊन के पूर्व अध्यक्ष,रिजनल चेयरमेन ऋषि वर्मा के आकस्मिक निधन पर ओपी चौधरी ने शोक जताते हुए इस क्षति को शहर के लिए अपूर्णीय सामाजिक क्षति निरूपित किया है । शहर के प्रतिष्ठित वर्मा वाच के संचालक ऋषि को ओपी ने मिलनसार युवा बताते हुए कहा रायगढ़ शहर को सदा एक उर्जावान समाजिक व्यक्ति की कमी खलती रहेगी। प्रो. अंबिका वर्मा के भतीजे ऋषि एक अच्छे खिलाड़ी भी रहे। भाजपा परिवार की ओर से ओपी चौधरी ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक मग्न परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। ओपी ने भगवान से प्रार्थना करते हुए मृतात्मा को चरणों में स्थान देने की कामना भी की है।

