सरिया मंडल में मिल रहा अपार जन समर्थन
रायगढ़:- भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी की नम्रता महिलाओ का दिल जीत रही। सरिया मंडल में आज जनसंपर्क के दौरान ओपी चौधरी आज पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, जगन्नाथ पाणिग्रही,एवम अफरोज डायमंड के साथ धुंआधार जनसंपर्क में है। जिस तरीके से पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी बुजुर्गो का पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे है उनकी ये शालीनता विनम्रता महिलाओ का दिल जीत रही है। आज जन संपर्क के दौरान ओपी चौधरी ने कहा बदलाव प्रकृति का भी नियम है जनता एक बार मुझे अवसर दे मै उनकी समस्याओं का खाद से इलाज करूंगा।



ओपी ने कहा इस क्षेत्र के ग्रामीण सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए धरना देते है चुनाव का बहिष्कार करते है ये एक जनप्रतिनिधि की क्षमता पर सवालिया निशान है एक सड़क बनाने के लिए पांच साल का समय कम नही होता जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। ओपी ने ईशारे ईशारे में कहा सरिया वासी रायगढ़ से अलग जिलें में नही जाना चाहते थे लेकिन उनकी भावना का सम्मान नही किया गया आखिर जनता अपना दुख किससे कहे? ओपी ने विश्वास दिलाते हुए कहा उनकी जीत और भाजपा की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। ओपी ने कहा कुछ लोग मेरे राजनीति में आने के मकसद पर सवाल उठाते है मेरा मकसद साफ है कलेक्टर रहते हुए जनता का कार्य करने की सीमाएं है लेकिन राजनीति एक ऐसा मंच है जिसके जरिए आम जनता का भला करने के लिए नीतियां बनाई जा सकती है। बचपन में पिता की मृत्यु के बाद सरकारी स्कूल में अभावों के मध्य उन्होंने शिक्षा ग्रहण की है। कड़ी मेहनत के जरिए ओपी ने अपने जीवन में।बदलाव महसूस किया है। शिक्षा के क्षेत्र में अपार संभावना की गुंजाइश है। बच्चो को पढ़ाई एवम कोचिंग के लिए प्रदेश से बाहर जाना पड़ता है ओपी ने विश्वास दिलाते हुए कहा आप सभी मेरी जीत सुनिश्चित करे मैं आपके बच्चो का भविष्य बनाऊंगा। मेरे लिए राजनीति में वादे से अधिक इरादे का महत्त्व है।
ज़ारी है भाजपा प्रवेश – राजेश दास विकास विश्वाल प्रमुख विशाल, मुरलीधर प्रधान, नवीन प्रधान, नित्यानंद गुप्ता रोहित शर्मा, जालंदर चौहान, जितेंद्र साहू अभिलाष चौहान, धनुर्जय यादव सहित मनोज निषाद ने ओपी चौधरी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किए है सरिया मंडल के नदी गांव, लिपती, पुजेरीपाली,महाराज पुर,रतन पाली, बुदबुदा,नवापारा,पंचधार में सघन दौरे के दौरान लिप्ती ग्राम के जन संपर्क के दौरान रोहित पाणिग्रही, मनोज बारिक, लावण्य बारिक, दिलीप बारिक, मंगल बारिक श्रीमद् निषाद, धनेश्वर पुजेरीपाली के सौदागर यादव, श्याम चौहान, चंदन चौहान,बसंत चौहान, श्याम चौहान, अमित पइक शंकर यादव, बुली चौहान, बनिता चौहान, सविता चौहान सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

