रायगढ़. 02 नवंबर 2023. राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल सिंह व जिला अध्यक्ष कुंजराम प्रधान व संगठन के सदस्य सुखविंदर कौर, सुनिता कश्यप ने दैनिक रायगढ़ अंचल के प्रधान संपादक व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियत्रंण ब्युरो के सदस्य महादेव परिहारी के कार्यालय पहुँच कर सौजन्य मुलाकात कर राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने को लेकर विशेष चर्चा की गई। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष ने संगठन को विस्तार व स्थानीय समस्याओं के निदान हेतु कार्य करने व मानव सेवा में तत्पर रहने को कहा।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियत्रंण ब्युरो के छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को दिल्ली में होने जा रहे राष्ट्रीय सम्मेलन में अधिक से अधिक सदस्यों एवं पदाधिकारियों वालेटिंयरों को शामिल होने की अपील की है।

