
रायगढ़:- भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के पक्ष में महिला मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी शहर की कालोनियों में जाकर व्यक्ति गत जन संपर्क के जरिए ओपी की उपलब्धियों को बता रहे है।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों ने आज चक्रधर नगर मंडल में चिड़िपाल कृष्ण वाटिका, स्वास्तिक विहार कालोनी में जन संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के व्यक्तित्व के बारे में बताया। कॉलोनी वासियों ने ओपी को अनुभवी योग्य काबिल मानते हुए रायगढ़ के लिए बेहतर प्रत्याशी बताया। जन संपर्क के दौरान महिला मोर्चा अध्यक्षा शोभा शर्मा ने भाजपा द्वारा महिलाओ के लिए लिए गए संकल्प की भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सविता उपाध्याय, बिना चोहथा,चंपा माली, संगीता चौहान,अंजू श्रीवास्तव,प्रमिला पांडे, दीपिका जगत, सहित महिला कार्यकर्ता मौजूद रही

