रायगढ़. शहर में कुछ महीने पहले नगर निगम ने ऑक्सीजोन बनाने की प्लानिंग की थी। पहले 28 लाख रुपए से बोईरदादर में ऑक्सीजोन बनना था। यहां लेकिन सही प्लानिंग नहीं होने की वजह से काम नहीं हुआ। बोईरदादर में जहां पहले ऑक्सीजोन बनना था वहां गंदगी फैल गई है। बोईरदादर के बदले छठघाट में ऑक्सीजोन बनाने की तैयारी कर पौधे लगाए गए। यहां लगे पौधे मवेशी चर गए तब फेंसिंग कराने की याद आई।
बोईरदादर में ऑक्सीजोन बनाने के लिए करीब 7 लाख रुपए खर्च कर दिए गए। यहां झाड़ियां उग गईं, अब क्या करना है इसकी प्लानिंग ही नहीं है। यहां प्लांटेशन और गार्डन तैयार करने के लिए शहर के एक नर्सरी को 19 लाख रुपए का टेंडर दिया गया था, लेकिन अब प्लानिंग में बदलाव कर छठघाट में सिर्फ पौधे लगाने की तैयारी की जा रही है। पिछले महीने बारिश के समय डेढ़ हजार पौधे लगाए थे, लेकिन अब यहां गिने-चुने पौधे ही बच गए हैं।
राशि एडजस्टमेंट कर फेंसिंग कराएंगे
ईई अजीत तिग्गा बताते हैं, इसकी राशि एडजस्टमेंट की जा रही है। बोईरदादर स्थित ऑक्सीजोन में जो काम नहीं कराया जा सका है, उसकी कुछ राशि एडजस्ट करा कर हम शहर के जिन इलाकों में अतिक्रमण है वहां फेंसिंग जाली लगाएंगे। बोईरदादर में आगे क्या करना है इस पर अभी कोई प्लानिंग नहीं है।

