रायगढ़ :- वीर सावरकर की पुण्य तिथि पर स्मरण करते हुए रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने वीर सावरकर के विचार को प्रासंगिक बताते हुए कहा उनके विचार देश वासियों को प्रेरित करते रहेंगे।मातृभूमि के मस्तक पर स्वतंत्रता का तिलक लगाने समर्पित रहे महान क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा अंग्रेजों की अनैतिक़ताओं से लड़ते हुए वीर सावरकर के त्याग को भारतवर्ष की भूमि कभी नहीं भुला सकती। उनका त्याग और बलिदान युगों-युगों तक इस माटी के इतिहास पर अंकित रहेगा।

