रायगढ़ / आदिवासी अंचल ग्राम कमराई में खेत में एक महिला का जला शव मिला है, जिसकी हत्या चरित्र शंका में पति ने की थी। 3 दोस्तों के साथ आरोपी पति ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सबूत मिटाने के लिए सभी ने उसका शव जला दिया था।
कापू पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके फरार दोस्तों की तलाश की जा रही है।
ऐसे खुला मामला
- हत्याकांड वारदात की सूचना गांव के चैन सिंह राठिया (23) ने पुलिस को दी। 20 फरवरी की सुबह शौच के लिए जाने के दौरान खेत में पैरावट के बीच उसने जला शव देखा। शव के कुछ हिस्से पूरी तरह नहीं जले थे, जिससे अंदाजा लगाया गया कि यह शव किसी महिला का हो सकता है।
- इसी दौरान गांव का अमृत केरकेट्टा अपनी पत्नी देवमती (45 साल) को खोज रहा था, जिससे संदेह और गहरा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी अमृत केरकेट्टा (उम्र 65) ने पुलिस को गुमराह करने लगा। उसने सवाल-जवाब के दौरान कई तरह की बातें की, जिससे शक गहरा गया।
-
फरार आरोपियों की हो रही तलाश
बहरहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित पति अमित केरकेट्टा के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा जब्त कर भारतीय दंड संहिता की धारा 103, 238 में मामला दर्ज किया गया है। चार अन्य आरोपियों की संलिप्तता पर धारा 3(5) बीएनएस जोड़ा गया है। फरार आरोपियों की खोजबीन में पुलिस जुट चुकी है।


