रायगढ़. घरघाेड़ा पुलिस ने कंचनपुर तिराहे के पास अवैध खनन कर रहे चार ट्रैक्टर पकड़ लिए। पकड़े गए ट्रैक्टर खनन संबंधी कागजात न दिखाने पर जब्ती कर थाने में खड़े कराए गए है। इसके साथ ही पुलिस ने खनिज विभाग काे जानकारी दी है। घरघाेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार दाेपहर काे सूचना मिली की कुछ ट्रैक्टर से अवैध रेत खनन कराया जा रहा है। जानकारी मिलते ही कंचनपुर तिराहे के पास नाकेबंदी कर रेत लेकर आ रहे ट्रैक्टर संख्या सीजी-13जेड-0794, सीजी-13एजी-0309, सीजी-13एडी-3694, सीजी-16ई-1813 काे राेका गया। चाराें ट्रैक्टराें की ट्राली में रेत लाेड थी। ट्रैक्टर चालक नीलांबर राठिया, माेतीलाल भगत, चंद्राे राठिया, हेमंत राठिया से ट्रैक्टराें से खनन करने और रायल्टी, अनुमति के बारे में जानकारी की गई ताे वह कुछ नहीं बता पाए। पुलिस ने चाराे ट्रैक्टर जब्त कर थाने में खड़े कराए हैं। अवैध रेत खनन की जानकारी खनिज विभाग काे दी। थाना प्रभारी ने बताया कि चालकाें से पूछताछ की जा रही है, खनन माफिया का सुराग लगा कर कार्रवाई की जाएगी।

