अमेठी – शिक्षक और उनके परिवार की निर्मम हत्या की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी प्रतीत होती है। इसे क्रूरता की इंतहा कहें या कुछ और, यह मामला अब भी सस्पेंस से भरा हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है। आरोपी चंदन वर्मा का नाम सामने आया है, लेकिन सवाल यह है कि अगर प्रेम इतना गहरा था, तो हत्या क्यों हुई?
दोस्त का खुलासा
चंदन के दोस्तों ने बताया कि अमेठी के भदोखर क्षेत्र में रहने वाली पूनम भारती और चंदन वर्मा के बीच शहर में रहते हुए नजदीकियां बढ़ीं। पूनम पहले से शादीशुदा थी और उसकी दो बेटियां भी थीं। जब इस रिश्ते की जानकारी पूनम के पति सुनील को हुई, तो उसने विरोध किया। इस वजह से पूनम और चंदन के बीच अनबन शुरू हो गई, जिसके चलते पूनम ने चंदन के खिलाफ छेड़खानी और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया।
हत्या की योजना
पुलिस जांच में यह सामने आया कि चंदन पूनम से शादी करना चाहता था, लेकिन पूनम ने इससे इंकार कर दिया। इस इनकार के बाद चंदन नाराज रहने लगा। इसी नाराजगी और प्रेम में पनपते गुस्से के कारण चंदन ने शिक्षक, उसकी पत्नी, और दो बेटियों की हत्या कर दी।

