रायपुर. आयकर विभाग में शुक्रवार को एमपी-सीजी में आला अफसरों को नई जिम्मेदारियां नए सिस्टम में दी गईं। इनमें जीएन सिंह लंबे समय बाद छत्तीसगढ़ लौटे हैं। वे भोपाल में जेसीआईटी एग्जंप्शन हैं। वे रायपुर में यह काम संभालेंगे। ओमप्रकाश पाठक रायपुर में एडिशनल सीआईटी -वन (3) होंगे। इसी तरह रितुपर्ण नामदेव को रायपुर में ही जेसीआईटी -वन (4) की जिम्मेदारी मिली है वे भिलाई में बैठेंगे। डीके जैन को बिलासपुर व इंदौर से पुनीत कुमार को बिलासपुर में नया चार्ज दिया गया है। संजय कुमार एडिशनल सीआईटी रेंज-वन को हेडक्वार्टर में एडमिन व एडिशनल सीआईटी टीडीएस भी संभालेंगे। इसी तरह ओपी चौधरी को भोपाल से बिलासपुर रेंज-वन भेजा गया है। गीतेश कुमार को भिलाई रेंज-वन से जेसीआईटी आईटीएटी रायपुर बनाया गया है। अजीत कुमार लश्कर को भोपाल से रायपुर व अनुभा टाह को भोपाल से रायपुर को ने चार्ज दिए गए हैं। पीके स्वर्णकार को बिलासपुर व पीयूष त्रिपाठी को भिलाई में जिम्मेदारी मिली है। पीके अग्रवाल व सुनील कुमार रायपुर, राजेश कुमार बिलासपुर, गणेश्वर मिश्रा बिलासपुर, रणविजय कुमार बिलासपुर में नए चार्ज संभालेंगे।
स्टेट जीएसटी में भी तबादले
वाणिज्य कर विभाग में 53 राज्य कर निरीक्षकों को पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही उन्हें नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। इनमें अपी. एक्का महासमुंद, खिलावन देवांगन महासमुंद, नरेंद्र भारती गोस्वामी रायपुर, सजल कुमार शुक्ला दुर्ग, जितेंद्र कुमार पांडेय बिलासपुर, मनोज कुमार कोरिया, अभिषेक गुप्ता दुर्ग, रवि कुमार रायपुर, हेमा श्रीवास्तव रायपुर, अनुजा चतुर्वेदी रायपुर भेजे गए हैं। तरन्नुम अली रायपुर, नेहा अग्रवाल दुर्ग, प्रीति मिश्रा जांजगीर-चांपा, अश्विनी कुमार रात्रे कवर्धा, पुंगव कुमार चंद्राकर रायपुर, कौशलेंद्र तिवारी कोरबा, नरेंद्र कुमार राय बिलासपुर, अतुल मिंज रायपुर, मुकेश छविंद्र राजनांदगांव, प्रवीण कुमार रायपुर, बबीता भूआर्य रायपुर, निशा ओगरे रायपुर, अंजू खुंटे रायपुर, वत्सला राणा दुर्ग, नीलम खलखो अंबिकापुर, परमेश्वर प्रसाद बघेल रायपुर, धनंजय कुमार तिवारी बिलासपुर, डैहरलाल साहू रायपुर, बुधनाथ भगत बिलासपुर, गणेशराम माहेश्वरी दुर्ग, तपन कुमार दास नवा रायपुर।
अगस्तुस लखड़ा धमतरी, बुनेश कुमार पारधी बिलासपुर, लखेश्वर प्रसाद जोशी रायपुर, कृष्ण कुमार सिदार कोरिया, सौरभ ठाकुर दुर्ग, विकास चौबे रायपुर, संतोष कुमार बड़गे रायगढ़, मनीषा नायक रायपुर, दिनेश कुमार ध्रुव रायपुर, नरेश कुमार हुर्रा जगदलपुर, राहुल तिवारी भाटापारा, भगत खेस्स कोरबा, प्रियल गुप्ता रायपुर, सुशीला तिग्गा रायपुर, विवेक पांडेय बिलासपुर, सुरेश कुमार नवरत्न बिलासपुर, दयाशंकर नेताम जगदलपुर, अवधेश यादव रायपुर, सीमा श्रीवास्तव रायपुर, अमितेष कुमार नेताम राजनांदगांव, पूनम खोब्रागढ़े व सुनीति पैकरा दुर्ग भेजे गए हैं

