- पंकज चंद्रा को रायपुर पुलिस मुख्यालय से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 13 वाहिनी बांगो, कोरबा भेजा गया है।
- श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को पुलिस अधीक्षक रेल, रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- जयंत वैष्णव को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, बघेरा दुर्ग बनाया गया।
- उदयन बेहार को जांजगीर यातायात एएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- प्रशांत शुक्ला को रायपुर यातायात एएसपी बनाया गया।
- विवेक शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अटल नगर नवा रायपुर भेजा गया।
इस बदलाव से पुलिस विभाग में नई कार्यप्रणाली की उम्मीद जताई जा रही है, और यह बदलाव नए साल के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

