बीजापुर जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र स्थित सी-समवाय कैम्प, तारलागुड़ा में प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई के प्लाटून कमांडर श्री थाक बहादुर सोनी का 61वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने सध्या कैम्प परिसर में स्थित मंदिर में पूजा-अर्जना कर भक्ति गीतों का गायन किया और फिर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाई।
प्लाटून कमांडर श्री सोनी के जन्मदिन पर बधाई देने के लिए वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। इस मौके पर सेनानी महोदय श्री राजेश कुकरेजा (भा.पु.से), कम्पनी कमांडर श्री घनश्याम सिंह, थाना प्रभारी श्री हुबलाल चन्द्राकर और कैम्प के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने श्री थाक बहादुर सोनी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित और कठिन इलाके में जहां जीवन की मूलभूत सुविधाएं भी सुलभ नहीं हैं, वहां सुरक्षा बलों के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सुरक्षा में जुटे हुए हैं। इस क्षेत्र में जहां केवल जंगल और झाड़ी हैं, वहीं सुरक्षाबल के जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात होकर नक्सलियों से मुकाबला करते हैं और इस कठिन कार्य में उनका मनोबल बनाए रखना जरूरी है।
ऐसी परिस्थितियों में अपने उच्च अधिकारियों के जन्मदिन जैसे छोटे-छोटे मौकों को साथ मिलकर मनाना जवानों के लिए खुशी और ताजगी का कारण बनता है। घर-परिवार से दूर, मानसिक और शारीरिक थकान के बीच यह आयोजन जवानों को एक पल के लिए खुशियों से सराबोर कर देता है। इस तरह के छोटे आयोजनों के माध्यम से अधिकारियों द्वारा जवानों की तनाव को कम करने के लिए उचित मार्गदर्शन और मनोबल को बढ़ावा दिया जाता है।
कम्पनी कमांडर, TI और CAF के अधिकारियों द्वारा जवानों को हमेशा प्रेरित किया जाता है और उनके कठिन परिश्रम की सराहना की जाती है, ताकि वे अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभा सकें।
