घटना का विवरण
सुधाकर पुगाटी रायपुर के एक अस्पताल में कार्यरत था और हाल ही में अपने गांव कुटरू लौटा था। 22 जनवरी की शाम उसने घर में रखे जहर का सेवन कर लिया। परिजनों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बीजापुर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेकाज रेफर कर दिया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सुधाकर की शादी को तीन साल हो चुके थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक परेशानियों के चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि, जहर खाने के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
अधिकारियों की कार्रवाई
युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शनिवार को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है।
