रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के कौहाकुंडा स्थित “नई उम्मीद दिव्यांग आश्रम” में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 13 वर्षीय ओम प्रकाश निषाद खेलते समय अचानक बेहोश हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। ओम प्रकाश, जो मूल रूप से लोइंग गांव का निवासी था, 2019 से इस आश्रम में रह रहा था। वह बचपन से मिर्गी का मरीज था और हाल ही में उसका इलाज एक निजी अस्पताल में हुआ था, जिसके बाद उसकी स्थिति में सुधार आया था।

