रामभाठा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे निगम सभापति डिग्री
रायगढ़ :- निगम सभापति डिग्री साहू आज रामभाठा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे एवं स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से सौजन्य मुलाकात करते हुए हाल चाल जाना। डॉक्टर श्रीमति काकोली पटनायक मेडिकल अधिकारी ,डॉक्टर वीरेंद्र राठिया मेडिकल ऑफिसर और डॉक्टर पी डी बस्तिया शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक से आत्मीय मुलाकात करते हुए स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया। विगत एक महीने के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभापति डिग्री साहू ने इस बात के लिए आश्वस्त किया कि जनता के संकुचित इलाज के लिए संसाधनों की कमी आड़े नहीं आएगी। मरीजों के आवक जावक की रजिस्ट्री में एंट्री चिकित्सकों के परामर्श सहित गंभीर रोगों एवं मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सलाह दिए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा भी की।

